अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर मामा-भांजे की दर्दनाक मौत, बीमार भांजे को घर छोड़ने सूरत से साथ आ रहे थे मामा - SansaniofIndia

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर मामा-भांजे की दर्दनाक मौत, बीमार भांजे को घर छोड़ने सूरत से साथ आ रहे थे मामा


 


अछल्दा, औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के अछल्दा कस्बे में शनिवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में मामा-भांजे की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा रेलवे क्रॉसिंग संख्या 13-बी के पास सुबह करीब 6:15 बजे हुआ। कानपुर की ओर जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से दोनों घरों में मातम पसरा हुआ है।


इस हादसे ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। राजू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता बाहर रहकर ट्रक चलाते हैं। राजू की पत्नी नेहा और दो साल का बेटा कन्हैया है। परिवार में कम उम्र के बच्चे के सिर से पिता का साया उठ जाने से दुख का माहौल है।
वहीं, कृष्ण पांच भाइयों में सबसे बड़े थे और उनकी चार बहनें भी हैं। बीमार भांजे को घर पहुंचाने के लिए साथ आ रहे कृष्ण की भी इस हादसे में जान चली गई। दोनों परिवारों के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सुबह की ट्रेन से उतरने के बाद हादसे की आशंका
स्थानीय लोगों के मुताबिक, कानपुर की ओर जाने वाली मेमू ट्रेन संख्या 64170 सुबह करीब 6:06 बजे अछल्दा स्टेशन पहुंची थी। आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवक इसी ट्रेन से उतरने के बाद स्टेशन से क्रॉसिंग की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से यह हादसा हो गया। हालांकि, दोनों के ट्रेन से उतरने और हादसे की परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
फिलहाल, इस दर्दनाक हादसे से अछल्दा क्षेत्र में शोक का माहौल है। बीमार भांजे को घर पहुंचाने निकले मामा-भांजे की एक साथ मौत ने दोनों परिवारों को कभी न भूलने वाला दुख दे दिया है।
सूरत से घर लौट रहे थे मामा-भांजे।
जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान राजू पुत्र जयवीर सिंह, निवासी नगला रामलाल, रायपुर, फफूंद और उनके मामा कृष्ण पुत्र दीपचंद, निवासी रेजुआ, जनपद एटा के रूप में हुई है। दोनों सूरत में रहकर काम करते थे और घर लौट रहे थे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

NEWS SABTAK SAMACHR

NEWS SABTAK SAMACHR
NEWS SABTAK SAMACHR
Home Trending Videos Live TV हमसे जुड़ें
Ready