अछल्दा के छछूंद गांव के युवक को सांप ने डसा, बाजार में बिगड़ी तबीयत - SansaniofIndia

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026

अछल्दा के छछूंद गांव के युवक को सांप ने डसा, बाजार में बिगड़ी तबीयत


 अछल्दा के छछूंद गांव के युवक को सांप ने डसा, बाजार में बिगड़ी तबीयत


अछल्दा, औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम छछूंद निवासी अनिल कुमार को बुधवार सुबह सांप ने डस लिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। घटना रुरुगंज बाजार की बताई जा रही है। इसके बाद उनके साथी ने उन्हें उपचार के लिए बजौड़ा गांव पहुंचाया।


जानकारी के अनुसार, छछूंद निवासी अनिल कुमार बुधवार सुबह अपने घर से होरा बेचने के लिए रुरुगंज निकले थे। सुबह करीब 10:30 बजे वह रुरुगंज बाजार पहुंचे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान शौच क्रिया के लिए सड़क किनारे पड़ी एक बोतल उठाते समय उन्हें सांप ने डस लिया।


सांप के डसने के बाद अनिल कुमार की तबीयत बिगड़ने लगी। उनकी हालत बिगड़ती देख छछूंद निवासी उनके साथी प्रहलाद उन्हें उपचार के लिए बजौड़ा गांव ले गए, जहां वैद्य प्रताप सिंह ने उनका उपचार किया।


घटना के बाद परिजनों और परिचितों में चिंता का माहौल है। अनिल कुमार की वर्तमान स्थिति और आगे के उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।


NEWS SABTAK OFFICIAL



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

NEWS SABTAK SAMACHR

NEWS SABTAK SAMACHR
NEWS SABTAK SAMACHR
Home Trending Videos Live TV हमसे जुड़ें
Ready