12 साल छोटे पति की हत्या कर शव बक्से में भरा, उन्नाव में हाईवे किनारे फेंका; किराएदार से चल रहा था अफेयर - SansaniofIndia

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026

12 साल छोटे पति की हत्या कर शव बक्से में भरा, उन्नाव में हाईवे किनारे फेंका; किराएदार से चल रहा था अफेयर



12 साल छोटे पति की हत्या कर शव बक्से में भरा, उन्नाव में हाईवे किनारे फेंका; किराएदार से चल रहा था अफेयर

उन्नाव में 42 साल की नेहा ने प्रेमी जितेंद्र के साथ मिलकर दूसरे पति सोनू (30) की हत्या कर दी। इसके बाद शव को चादर-कंबल में लपेटकर लोहे के बक्से में बंद किया और हाईवे किनारे फेंक दिया।

नेहा अपने पहले पति जगदीश से करीब 8 साल पहले अलग हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, सोनू से अक्सर होने वाले झगड़ों के बीच नेहा का पड़ोसी किराएदार जितेंद्र से अफेयर शुरू हो गया था। पुलिस ने नेहा और जितेंद्र समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है।

एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने कहा- पति की पिटाई से परेशान महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी।

पढ़िए पूरा मामला....

हाईवे किनारे बॉक्स में मिला था शव

मंगलवार रात करीब 10 बजे पुलिस को रायबरेली-उन्नाव हाईवे पर हेल्थ हॉस्पिटल के सामने सड़क किनारे एक संदिग्ध बॉक्स रखे होने की सूचना मिली। पुलिस ने बॉक्स खोला, तो उसमें चादर-कंबल में लिपटा खून से लथपथ युवक का शव मिला।

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे CCTV की फुटेज खंगाली। इसमें एक पिकअप गदनखेड़ा की ओर से बॉक्स लेकर आता और कुछ समय बाद बिना बॉक्स के कानपुर की तरफ जाता दिखाई दिया।

कैमरों से मिला पिकअप का नंबर

पुलिस ने आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पिकअप का नंबर (यूपी 35 एटी 1938) ट्रेस किया। पिकअप राजेश गुप्ता के नाम पर रजिस्टर्ड मिला। पुलिस ने पिकअप और उससे जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई।

सामने आया कि 20 अक्टूबर को नेहा ने किराए का कमरा खाली करने और सामान दूसरी जगह पहुंचाने के लिए 1,200 रुपए में पिकअप तय किया था।

पुलिस ने नेहा से पूछताछ की, तो उसने पड़ोसी किराएदार जितेंद्र के साथ मिलकर पति की हत्या करने की बात कबूल कर ली। शव ठिकाने लगाने में तौहीद और एक नाबालिग ने भी दोनों का साथ दिया था।

यह नेहा है, जिसकी पहली शादी 23 साल पहले लखनऊ के मलिहाबाद में रहने वाले जगदीश के साथ हुई थी।

12 साल छोटे लड़के से की दूसरी शादी

नेहा (42) मूलरूप से लखनऊ के हरौनी गांव की रहने वाली है। उसकी पहली शादी करीब 23 साल पहले मलिहाबाद क्षेत्र के अटौरा में रहने वाले जगदीश से हुई थी। इस शादी से उसकी 5 बेटियां हैं। 7-8 साल पहले नेहा सोनू (30) के संपर्क में आ गई। बाद में दोनों ने शादी कर ली। दोनों का 5 साल का बेटा भी है। सोनू प्राइवेट नौकरी करता था।

शादी के बाद से सोनू और नेहा के बीच अक्सर झगड़ा और मारपीट होती थी। इससे सोनू नशा करने का आदी हो गया था। इसी बीच नेहा का अपने पड़ोस में रहने वाले किराएदार जितेंद्र उर्फ राहुल (42) से अफेयर चलने लगा। राहुल अपनी पत्नी के साथ नेहा के पास ही किराए पर रहता था।

लोढ़ा-बट्टा से पति के सिर पर हमला किया

इसके बाद नेहा और जितेंद्र ने मिलकर सोनू की हत्या करने की साजिश रची। 19 अक्टूबर की रात नेहा और जितेंद्र ने सोनू के सिर पर लोढ़ा-बट्टा से हमला कर दिया, जिससे वह खून से लथपथ हो गया। इसके बाद कंबल से उसका मुंह और नाक दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद शव को कमरे में छोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, इसके बाद जितेंद्र ने अपने परिचित पिकअप मालिक राजेश गुप्ता से संपर्क किया। नेहा की बताई जगह पर सामान पहुंचाने के लिए पिकअप तय किया गया। फिर बॉक्स में रखे शव को पिकअप से ले जाया गया।

बॉक्स को शुक्लागंज के कंचन नगर से गदनखेड़ा ले जाया गया। 20 अक्टूबर की रात बॉक्स को हेल्थ हॉस्पिटल के सामने हाईवे किनारे रख दिया। इसके बाद सभी वहां से चले गए। इसी बक्से के अंदर शव को चादर में लपेटकर हाईवे पर रखा गया था।

पड़ोसी बोली- पहले भी कैंची से हमला करने की कोशिश की थी

पड़ोसी किराएदार खुशबू ने बताया- नेहा और सोनू करीब एक महीने से किशनलाल यादव के मकान में किराए पर रह रहे थे। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। खुशबू ने दावा किया कि नेहा पहले भी सोनू पर कैंची से हमला करने की कोशिश कर चुकी थी। 2 दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

घटना से 2 दिन पहले शाम करीब 6 बजे 4 लोग आए थे और घर का सामान उतरवाया था। बुधवार सुबह पुलिस और एसओजी की टीम राहुल उर्फ जितेंद्र को अपने साथ ले गई।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार तौहीद के खिलाफ पहले से 2 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें साल 2025 का आर्म्स एक्ट और 2026 में चोरी का मुकदमा शामिल है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

NEWS SABTAK SAMACHR

NEWS SABTAK SAMACHR
NEWS SABTAK SAMACHR
Home Trending Videos Live TV हमसे जुड़ें
Ready