NEWS SABTAK OFFICIAL
संवाददाता मुकेश कुमार कटारिया की रिपोर्ट
छछूंद-अछल्दा महेवा मार्ग पर झाड़ियों की हुई सफाई, PWD की बड़ी कार्रवाई
अछल्दा, औरैया। छछूंद-अछल्दा महेवा मार्ग पर सड़क किनारे उगी झाड़ियों की सफाई कराई गई। लोक निर्माण विभाग (PWD) की इस कार्रवाई से सड़क किनारे फैली झाड़ियों को हटाने का काम किया गया।
सड़क किनारे झाड़ियां उगने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होने की आशंका रहती है। ऐसे में झाड़ियों की सफाई से मार्ग को साफ-सुथरा रखने और आवागमन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी।
छछूंद-अछल्दा महेवा मार्ग पर PWD की बड़ी कार्रवाई, सड़क किनारे उगी झाड़ियों की कराई गई सफाई।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें