औरैया के अछल्दा ब्लॉक में सुबह 8 बजे से मतदानः आगरा खंड शिक्षक-स्नातक निर्वाचन के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
अछल्दा ब्लॉक में सुबह 8 बजे से मतदान शुरू।
अछल्दा के ब्लॉक परिसर में बने मतदान केंद्र पर शुक्रवार सुबह 8 बजे से आगरा खंड शिक्षक-स्नातक निर्वाचन के लिए मतदान शुरू हो गया।
प्रशासन ने मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मतदान केंद्र पर पुलिस बल तैनात है।
अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था, शांतिपूर्ण माहौल और चुनाव नियमों के पालन पर ध्यान दे रहे हैं। वे मतदान प्रक्रिया को सुचारु रखने की कोशिश कर रहे हैं।
शुक्रवार दोपहर 11:30 बजे तक स्नातक के लगभग 120 और शिक्षक के लगभग 75 वोट डाले जा चुके थे।
सुरक्षा के लिए थाना प्रभारी जीतमल चौधरी, उपनिरीक्षक मुकेश बाबू चौहान, उपनिरीक्षक शेर सिंह, उपनिरीक्षक शम्भूनाथ, उपनिरीक्षक शकील खान, उपनिरीक्षक कवनेंद्र सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें