संदिग्ध परिस्थिति में लगी आग, झोपड़ी में जला घरेलू सामान अछल्दा से न्यूज सबतक के लिए संवाददाता: मुकेश कुमार कटारिया - SansaniofIndia

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

संदिग्ध परिस्थिति में लगी आग, झोपड़ी में जला घरेलू सामान अछल्दा से न्यूज सबतक के लिए संवाददाता: मुकेश कुमार कटारिया


 औरैया/अछल्दा। अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम खुमापुर में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में राजेश कुमार दोहरे की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग की सूचना पाकर आसपास के ग्रामीण दौड़े और मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से आग को बड़े हादसे में बदलने से रोक दिया गया।

बताया गया कि आग से झोपड़ी में रखा घरेलू सामान, चारपाई, रजाई, गद्दा तथा भूसा पूरी तरह जलकर राख हो गया।। सौभाग्य से इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। झोपड़ी में रखा घर का सामान जलने से परिवार भारी नुकसान झेल रहा है। पीड़ित राजेश कुमार दोहरे ने आग लगने का कारण संदिग्ध बताया है। उनका कहना है कि झोपड़ी में अचानक आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं है।

घटना के बाद राजेश कुमार ने 1076 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची अछल्दा पुलिस ने जांच पड़ताल की पीड़ित पक्ष की मांग है कि आग लगने के कारण की जांच कराई जाए और नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवार को उचित सहायता दी जाए।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

NEWS SABTAK SAMACHR

NEWS SABTAK SAMACHR
NEWS SABTAK SAMACHR
Home Trending Videos Live TV हमसे जुड़ें
Ready