अछल्दा में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, खेत में पड़ा मिला शव; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
अछल्दा से न्यूज़ सबतक ऑफिशल के लिए संवाददाता मुकेश कुमार कटारिया की रिपोर्ट।
औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र के सलेमपुर मड़ैया गांव में रविवार शाम एक 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार शाम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी के अनुसार, सलेमपुर मड़ैया गांव निवासी धर्मेंद्र उर्फ सीपु (32) रविवार शाम करीब आठ बजे खेत पर थे। इसी दौरान उनके पिता जयराम जब खेत पर पहुंचे, तो उन्होंने धर्मेंद्र को मृत अवस्था में पड़ा देखा। यह देखकर उन्होंने तत्काल परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जीतमल और उपनिरीक्षक अरविंद गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की और आवश्यक कार्रवाई करते हुए देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया कि धर्मेंद्र शादीशुदा थे और उनकी पांच वर्षीय बेटी अनाया है। युवक की अचानक हुई मौत से परिवार में शोक का माहौल है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण
थाना प्रभारी जीतमल ने बताया कि युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
न्यूज़ सबतक ऑफिशल
अछल्दा, औरैया | संवाददाता मुकेश कुमार कटारिया


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें