बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराकर पलटी कार, चालक गंभीर घायल; परिवार के सदस्य बाल-बाल बचे - SansaniofIndia

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराकर पलटी कार, चालक गंभीर घायल; परिवार के सदस्य बाल-बाल बचे


 बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराकर पलटी कार, चालक गंभीर घायल; परिवार के सदस्य बाल-बाल बचे


अछल्दा से न्यूज़ सबतक ऑफिशल के लिए संवाददाता मुकेश कुमार कटारिया की रिपोर्ट।


औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को एक कार आगे चल रहे ट्रक से टकराकर अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार में सवार उसकी पत्नी, बेटी और एक साल का बच्चा सुरक्षित बच गए।


जानकारी के अनुसार, हादसा एक्सप्रेस-वे पर आशा गांव के सामने किलोमीटर संख्या 265.6 पर हुआ। जालौन की ओर से आ रही कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई।


घटना की सूचना कंट्रोल रूम से मिलने पर यूपीडा की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। कार में जालौन जिले के सिकरीराज गांव निवासी रमेश कुमार, उनकी पत्नी मुन्नी देवी, बेटी अर्पणा और एक वर्षीय बच्चा युवान सवार थे।


बताया गया कि परिवार अपनी बेटी को बैंक की परीक्षा दिलाने के लिए आगरा जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। दुर्घटना में कार चालक रमेश कुमार को गंभीर चोटें आईं, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों को चोट नहीं लगी।


घायल चालक समेत सभी लोगों को यूपीडा की एंबुलेंस से औरैया जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे में क्षतिग्रस्त कार को टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है।


रिपोर्ट: मुकेश कुमार कटारिया

NEWS SABTAK OFFICIAL | अछल्दा, औरैया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

NEWS SABTAK SAMACHR

NEWS SABTAK SAMACHR
NEWS SABTAK SAMACHR
Home Trending Videos Live TV हमसे जुड़ें
Ready