औरैया में रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात शवः दाहिने हाथ पर 'ॐ रामू रीना' लिखा है, चेहरा खराब होने से नहीं हो पा रही पहचान - SansaniofIndia

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026

औरैया में रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात शवः दाहिने हाथ पर 'ॐ रामू रीना' लिखा है, चेहरा खराब होने से नहीं हो पा रही पहचान


 संवाददाता मुकेश कुमार कटारिया अछल्दा 

औरैया में रेलवे ट्रैक के पास मिले अज्ञात शव की पहचान नहीं हो पाई है।


औरैया के कंचौसी रेलवे स्टेशन की लूप लाइन पर बुधवार रात एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। मृतक के दाहिने हाथ पर 'ॐ रामू रीना' लिखा हुआ है, जिससे उसकी पहचान में मदद मिलने की उम्मीद है।


बुधवार रात करीब 10 बजे कंचौसी स्टेशन मास्टर ने फफूंद जीआरपी प्रभारी रामप्रकाश सिंह को इसकी जानकारी दी। शव स्टेशन की लूप लाइन के खंभा नंबर 1091/14 के पास पड़ा था। जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।


मृतक की उम्र करीब 45 साल बताई जा रही है। चेहरा बुरी तरह खराब होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। उसने लाल बनियान और सफेद रंग की शर्ट पहनी थी।


फफूंद जीआरपी प्रभारी रामप्रकाश सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा बनाकर पहचान के लिए चिचौली मोर्चरी भेजा गया है। पुलिस उसकी पहचान की कोशिश कर रही है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

NEWS SABTAK SAMACHR

NEWS SABTAK SAMACHR
NEWS SABTAK SAMACHR
Home Trending Videos Live TV हमसे जुड़ें
Ready