औरैया में अछल्दा के काशीपुर गांव में रानी देवी (38) का शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला। - SansaniofIndia

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

औरैया में अछल्दा के काशीपुर गांव में रानी देवी (38) का शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला।



 औरैया में अछल्दा के काशीपुर गांव में रानी देवी (38) का शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


मृतका के बेटे आर्यन (12) और बेटी अंशी (14) ने बताया कि सुबह उन्हें स्कूल नहीं जाने दिया गया। बच्चों के अनुसार, दोपहर में मां का दादी अनारकली और पिता अरुण कुमार शाक्य से झगड़ा हुआ था। तब भी डायल 112 मौके पर आई थी।


शाम करीब पौने 5 बजे पिता ने बेटी को कूड़ा डालने और बेटे को खेत पर घास काटने भेजा। 15 मिनट बाद जब बेटी लौटी तो पिता और दादी घर से जा चुके थे। बेटी ने कमरे में मां को साड़ी के फंदे से लटका देखा।


बेटी ने भाई को बुलाया और ताई गुड़िया देवी को फोन किया। उनके आने पर आसपास के लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा गया। थाना प्रभारी जीतमल समेत पुलिस टीम ने जांच की। मृतका के मायके धोबई गांव (थाना करहल) को भी सूचना दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

NEWS SABTAK SAMACHR

NEWS SABTAK SAMACHR
NEWS SABTAK SAMACHR
Home Trending Videos Live TV हमसे जुड़ें
Ready